August 21, 2026

एमिटी की वैज्ञानिक डॉ. हर्षा खरकवाल को चार्टर्ड केमिस्ट सम्मान

Noida/Alive News: एमिटी यूनिवर्सिटी की वैज्ञानिक एवं एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ फाइटोकेमिस्ट्री एंड फाइटोमेडिसिन की डायरेक्टर डॉ. हर्षा खरकवाल को विश्व प्रसिद्ध रॉयल सोसाइटी ऑफ केमिस्ट्री ने  चार्टर्ड केमिस्ट सम्मान से सम्मानित किया है। इसके साथ ही उन्हें अपने नाम के साथ चार्टर्ड केमिस्ट उपाधि प्रयोग करने की परमिशन भी मिली है।  यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर डॉ. बलविंदर शुक्ला ने इसे एमिटी परिवार के लिए गर्व की बात बताते हुए कहा कि डॉ. खरकवाल के कई रिसर्च को पेटेंट मिल चुका है और उनके विकसित उत्पाद उद्योगों में उपयोग हो रहे हैं।