March 11, 2026

गांव मोहला में हत्या के मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने गांव मोहला में हुई हत्या के मामले में मुख्य आरोपी नितिन (22) को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, 4 अगस्त को गांव मोहला के सरपंच ने पुलिस को सूचना दी थी कि सड़क किनारे झाड़ियों में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है। इस पर थाना सेक्टर-58 में मामला दर्ज किया गया।

जांच के दौरान पता चला कि 3 अगस्त की रात नितिन ने अपने भाई निखिल और साथी सुरेश के साथ मिलकर मृतक से झगड़ा किया और मारपीट में उसकी मौत हो गई। बाद में शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया। आरोपी सुरेश को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

अदालत में पेशी के बाद नितिन को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, ताकि आगे की पूछताछ की जा सके।