September 16, 2026

9 सितंबर को बिजली उपभोक्ता की शिकायत को लेकर सीसीजीआरएफ की बैठक

Faridabad/Alive News: दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के फरीदाबाद सर्कल, सेक्टर-23 में 9 सितंबर 2025 को बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों की सुनवाई की जाएगी। यह बैठक दोपहर 12 बजे अधीक्षक अभियंता (एस.ई. ओपी) जितेंद्र सिंह ढुल की अध्यक्षता में आयोजित होगी। बैठक का उद्देश्य उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर समाधान करना है।

कार्यकारी अभियंता, एनआईटी डिवीजन, उर्मिला रानी ने बताया कि सुनवाई में गलत बिलिंग या रीडिंग, कनेक्शन, मीटर और वोल्टेज से जुड़ी शिकायतों पर विचार किया जाएगा। 50 हजार रुपये तक की शिकायतों की सुनवाई एनआईटी डिवीजन के कार्यकारी अभियंता द्वारा दोपहर 12:30 बजे की जाएगी, जबकि 51 हजार से 1 लाख रुपये तक की शिकायतें जितेंद्र सिंह ढुल एस.ई. ओपी सर्कल फरीदाबाद द्वारा दोपहर 12 बजे सुनी जाएंगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि सुनवाई उन्हीं मामलों पर होगी, जिन पर कोई कोर्ट केस लंबित न हो। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे अपनी शिकायत का पूरा विवरण और सत्यापित फॉर्म लेकर आएं, ताकि उनकी समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द किया जा सके।