May 19, 2024

दिवंगत अभिनेता की आखिरी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, दूसरे दिन कमाए इतने करोड़

New Delhi/Alive News: पुनीत राजकुमार की फिल्म ‘जेम्स’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। 17 मार्च को रिलीज हुई फिल्म ने दूसरे दिन कर्नाटक बॉक्स ऑफिस पर 10 करोड़ का बिजनेस किया। पहले दिन फिल्म ने 27.5 करोड़ की कमाई की थी। दो दिन में फिल्म ने 37 करोड़ का कारोबार कर लिया है।

फिल्म जेम्स जिस तरह से कमाई कर रही है, उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि यह मूवी पहले वीकेंड खत्म होते-होते 50 करोड़ का आंकड़ा पार लेगी। पुनीत राजकुमार के फैंस इस फिल्म को देखने के लिए बेसब्र हो रहे थे। जिसके चलते ‘जेम्स’ के रिलीज होते ही थिएटर के बाहर लाइनें लग गईं।

फैंस उनकी फिल्म को हिट बनाकर उन्हें आखिरी सलाम कर रहे हैं। अकेले बेंगलुरु में इसके लगभग 920 शो थे। जो एक कन्नड़ फिल्म का रिकॉर्ड है। इसे ‘जेन वाई’ दर्शकों का मजबूत समर्थन मिला। क्योंकि लोकप्रिय स्टार को कन्नड़ सिनेमा का ‘युवरत्ना’ माना जाता था। पुनीत राजकुमार का 46 साल की उम्र में निधन हो गया था। उनके निधन के महीनों बाद भी यह फिल्म हिट हुई।