Faridabad/Alive News : सेक्टर-31 के बत्रा हॉर्ट एण्ड मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल और भारतीय पत्रकार संघ के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को पत्रकारों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए अस्पताल के प्रबंधक डॉ. पंकज बत्रा ने कहा कि व्यक्ति खाने में अंनाज की मात्रा को कम करके काफी बिमारियों से बच सकता है, व्यक्ति को खाने में हेल्दी और हाइजीनिक भोजन का प्रयोग करना चाहिए। हमें सुबह अपने लिए आधे घंटे का समय वाॅक के लिए निकालना चाहिए।
डॉ. पंकज बत्रा ने पत्रकारों को बताया कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। पत्रकार समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं और उनकी दिनचर्या काफी संघर्ष भरी रहती है। ऐसे में मानसिक रूप से सटीक खबरों को दिखाने के लिए पत्रकार का स्वस्थ होना आवश्यक है। जिसके लिए खानपान के नियंत्रण के साथ-साथ वर्कआउट करना अत्यंत जरूरी है। उन्होंने बताया कि नियमित सुबह की सैर से हम अपने जीवन में बिमारियों को दूर रख सकते हैं। डॉ. पंकज बत्रा ने कहा कि आज का यह कार्यक्रम केवल पत्रकारों के हितार्थ रखा गया ताकि सभी पत्रकार स्वास्थ्य संबंधित जानकारियों से रूबरू हो सके।
भारतीय पत्रकार संघ के बैनर तले हुए इस कार्यक्रम में हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग शर्मा एवं महिला विंग की राष्ट्रीय महासचिव राधिका बहल ने सभी पत्रकारों का स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में सभी पत्रकारों को प्रशस्ति पत्र देकर डॉ. पंकज बत्रा ने सम्मानित किया। साथ ही पत्रकारों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर फरीदाबाद के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार तिलक राज शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार दीपक शर्मा, वरिष्ठ फोटो पत्रकार सुभाष शर्मा, वरिष्ठ फोटो पत्रकार अनिल मेहता, फोटो पत्रकार विजय, वरिष्ठ पत्रकार अजय वर्मा, वरिष्ठ पत्रकार सुनील यादव, वरिष्ठ पत्रकार मनोज भारती, पत्रकार जे पी भाटी, पत्रकार दिनेश भारद्वाज, पत्रकार पुष्पेंद्र ओझा, पत्रकार चेतन शर्मा, आदर्श ठाकुर को सम्मानित किया गया।

