October 19, 2026

हवाबाजी के शौक ने युवक को पहुंचाया जेल

Faridabad/Alive News : अपराध पर अंकुश लगाने के लिए 1 अगस्त को पल्ला थाना की पुलिस टीम ने पल्ला पुल के पास से एक हथियारबंद कार चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार गश्त दल के पुलिसकर्मियों ने शक के आधार पर उस व्यक्ति की तलाशी ली। संदिग्ध व्यक्ति के पास से पुलिस को एक देशी पिस्तौल मिला। पुलिस पिस्तौल सहित उस व्यक्ति को थाना ले गयी।

जहां पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी से गहन पूछताछ की और पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को अपना नाम अजय उर्फ नेपाली तथा अपना स्थायी निवास अलीगढ़ बताया। आरोपी ने स्वयं के पास से पिस्तौल बरामद होने के संबंध में बताया कि उसे अपने दोस्तों के बीच हवाबाजी करने के लिए पिस्तौल राखी है। इसलिए उसने अलीगढ़ से किसी अज्ञात व्यक्ति से 3500 रूपये में पिस्तौल खरीद ली और अपने दोस्तों को दिखाने के लिए जा रहा था, तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ पूरी करने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया है।