June 13, 2025

फरीदाबाद में गर्मी का सितम निरंतर बरकरार

Faridabad/Alive News: जिले में गर्मी का सितम बुधवार को भी निरंतर बरकरार रहा। अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री रहा। सुबह से ही तेज धूप निकली थी। लोगों ने घर से बाहर निकलते समय सावधानी बरती दिखे। तेज धूप में लोग सिर व मुंह ढक कर बाहर निकले। गर्मी से बचाव के लिए लोगों ने छतरी तथा गमछे का सहारा लेते हुए दिखे।

शीतल पेय पदार्थों पर जोर दिया गया। एक बाजार दोपहर दो बजे से खर बजे तक सुनसान रहे। जिले में दिन का अधिकतम ताममान 43 तथा न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे मौसम में सेहत का खास ध्यान रखना चाहिए। गर्मी में बीमारियों से बचना है तो खानपान का ध्यान रखें और पर्याप्त मात्रा में पानी पीयें।