August 26, 2026

पठानकोट में अपाचे हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, सभी जवान सुरक्षित

Punjab/Alive News: पंजाब के पठानकोट में शुक्रवार को वायुसेना के अपाचे हेलिकॉप्टर की खेत में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। यह हेलीकॉप्टर पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन से उड़ान भरने के कुछ समय बाद तकनीकी खराबी का शिकार हो गया। यह घटना हलेड़ा गांव (पठानकोट) के पास हुई।

पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर को पास के खेत में सुरक्षित उतार लिया। हेलीकॉप्टर में सवार सभी जवान सुरक्षित हैं और किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

घटना की जानकारी मिलते ही सेना और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इलाके को सुरक्षा के लिहाज से घेर लिया गया है और आम लोगों को पास जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है।

बता दें कि इसी हफ्ते अहमदाबाद में एयर इंडिया की एक बोइंग 787 ड्रीमलाइनर फ्लाइट AI-171 क्रैश हो गई थी, जिसमें 241 लोगों की मौत हो गई थी। पठानकोट में लैंड हुआ अपाचे हेलिकॉप्टर भी बोइंग कंपनी का ही बनाया हुआ है।