March 7, 2026

एनडीए के नाम हुआ बिहार का महासंग्राम

Bihar/Alive News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के रुझानों ने अगली सरकार का रास्ता साफ कर दिया है। बिहार में पूर्ण बहुमत से एनडीए की सरकर बनती दिख रही है। एनडीए 196 सीटों पर आगे चल रही है।

रुझानों में महागठबंधन (MGB) का बुरा हाल है। राजद-कांग्रेस-लेफ्ट-वीआईपी सिर्फ 39 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। बिहार के इन रुझानों ने साफ कर दिया है कि नीतीश कुमार और पीएम मोदी की जोड़ी सुपरहिट है। बिहार का ये महासंग्राम एनडीए के नाम हो गया है।

एनडीए का रिपोर्ट कार्ड-

बीजेपी – 90 सीटों पर आगे
जदयू – 81 सीटों पर आगे
लोजपा (रामविलास) – 20 सीटों पर आगे
रालोमो – 4 सीटों पर आगे
हम – 3 सीटों पर आगे

महागठबंधन का रिपोर्ट कोर्ड-

राजद – 29 सीटों पर आगे
कांग्रेस – 5 सीटों पर आगे
लेफ्ट – 5 सीटों पर आगे