May 5, 2024

सरकार की नई-नई नीतियां उद्यमियों के लिए आफत : अशोक तंवर

Faridabad/Alive News : कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने बुधवार को देर शाम सरूरपुर इंडस्ट्रीयल एरिया में एक दर्जन से अधिक फैक्टरियों में घुमकर नोटबंदी पर श्रमिकों व उद्योगपतियों से फीडबैक लिया। 8 नवंबर के बाद जिले से करीब 45 हजार श्रमिकों की नौकरी की गई। इस खबर की हकीकत जानने के लिए वे श्रमिकों व उद्यमियों से मिले। सरूरपुर इंडस्ट्रीज पर आने पर उद्योगपति विनोद गिरि के नेतृत्व में स्थानीय उद्यमियों ने उनका स्वागत किया।

नोटबंदी के बाद स्थिति से अवगत कराया। प्रदेशाध्यक्ष तंवर ने बताया कि श्रमिक नोटबंदी की वजह से अपनी नौकरी खो रहे हैं। नोटबंदी को लेकर जो बार-बार नियम बदल रहे हैं। इससे श्रमिक, उद्यमी सभी परेशान है। श्रमिकों की नौकरी छूट रही है। प्रोडक्शन 30 प्रतिशत पर आ गया है। नौकरियों जा रही है। नोटबंदी के पहले भाजपा ने कोई होमवर्क नहीं है। जिसका खामियाजा सभी उठा रहे हैं।

इस सरकार के खिलाफ एकजुटता से उठ खड़े होने की जरूरत है। उन्होंने उद्यमियों व श्रमिकों से कहा कि कांग्रेस पार्टी उनकी मांगों को प्रदेश व राष्ट्र पर निरंतर उठाते रहेगी। इस अवसर पर शैलेंद्र तिवारी, जितेंद्र तिवारी, अरुण सिंह, जितेंद्र, सुनील पांडेय, सुमन चौधरी, संजय सिंह सहित बड़ी संख्या में उद्यमी व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।