March 7, 2026

गांव सीही में राजकीय कन्या विद्यालय ने तिरंगा यात्रा निकाली

Faridabad/Alive News: राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीही ने गांव में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। इस यात्रा का नेतृत्व विद्यालय के प्राचार्य डॉ. जयप्रकाश वैष्णव ने किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में देशभक्ति की भावना को बढ़ाते हैं और शहीदों के बलिदान को याद दिलाते हैं।

कार्यक्रम में जनहित सेवा संस्था फरीदाबाद के प्रधान एवं समाजसेवी संतसिंह हुड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर पूरे देश में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत छात्राओं ने गांव की गलियों और फिरनी में तिरंगा लेकर यात्रा की।

उन्होंने कहा कि तिरंगा भारत की पहचान है, जिसे अनगिनत बलिदानों के बाद हासिल किया गया है, इसलिए इसका सम्मान बनाए रखना हर नागरिक का कर्तव्य है।

तिरंगा यात्रा को सफल बनाने में प्रवक्ता शानो त्यागी, रोहित कुमार, रविशंकर आर्य, सविता रानी आर्या, संतोष और संतसिंह हुड्डा का अहम योगदान रहा।