May 3, 2024

युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने ससुरालियों पर लगाए गंभीर आरोप

Faridabad Alive News: एक महिला ने ससुरालियों से तंग आकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव को हिरासत में लेकर पोस्टमार्डम के लिए नागरिक अस्पताल में भेज दिया है। खबर लिखे जाने तक अस्पताल में पोस्टमार्टम चल रहा था। जानकारी के अनुसार त्रिखा कॉलोनी बल्लभगढ़ में रूबी (23) ने अपने पति से झगड़ा होने के बाद अपने कमरे में जाकर फांसी का फंदा लगा लिया। जिसमे उसकी मौत हो गई। चौकी अग्रसेन प्रभारी ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया।

दरअसल, मृतिका के पीड़ित पिता ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाते हुए बताया है कि उनकी बेटी रूबी की शादी दो साल पहले बल्लभगढ़ निवासी अनीश के साथ हुई थी जिसके बाद वो बल्लभगढ़ में रह रहे थे, लेकिन लगातार उनकी बेटी को दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था। मृतिका के पीड़ित पिता ने बताया कि उसके ससुराल के लोग दहेज को लेकर आए दिन कोई ना कोई मांग उनकी बेटी से करते हुए मारपीट तक करते थे। जिससे परेशान होकर विवाहिता रूबी ने बीते बुधवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

संबंधित मामले में पुलिस जांच अधिकारी इमानूद्दीन ने बताया कि यह मामला त्रिखा कॉलोनी बल्लभगढ़ अग्रसेन चौकी का है। रूबी ने दो साल पहले प्रेम विवाह किया था। उसके बाद दोनों ने अपने परिजनों की सहमति से विवाह कर लिया। जिसके बाद उनका एक छः माह का बच्चा भी है। शादी के कुछ दिनों बाद से दोनों में कहासुनी होने लगी और मामला इस हद तक बढ़ गया कि रूबी ने हत्महत्या कर ली। हालांकि, पुलिस जांच अधिकारी का कहना है कि मृतिका का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आरोपियों पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।