March 29, 2024

दुनिया के कई हिस्सों में लगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानिए भारत में इसका असर

New Delhi/Alive news : आज साल का पहला चंद्र ग्रहण शुरू हो चुका है। दुनिया के कई हिस्सों में इस चंद्र ग्रहण के नजारे को देखा जा रहा है। धार्मिक नजरिए से ग्रहण का विशेष महत्व होता है। हिंदू धर्म में ग्रहण को अशुभ माना गया है। ग्रहण के दौरान कई तरह की सावधानियां बरती जाती है। यह चंद्र ग्रहण बैशाख पूर्णिमा के दिन लगने जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा तिथि पर ही लगता है।

16 मई को साल का पहला चंद्र ग्रहण 15 दिनों के अंतराल पर यह साल का दूसरा ग्रहण होगा, इसके पहले 30 अप्रैल 2022 को सूर्य ग्रहण लग था। यह ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार यह चंद्र ग्रहण 16 मई को सुबह 7 बजकर 58 मिनट से शुरू होगा और इसका समापन 10 बजकर 23 मिनट पर होगा।

साल 2022 का यह दूसरा ग्रहण मुख्य रूप से अफ्रीका, दक्षिणी-पश्चिमी यूरोप, उत्तर अमेरिका के अधिकांश हिस्सों से, दक्षिण अमेरिका से और एशिया के कुछ पश्चिमी भागों में दिखाई देगा। भारत में इस ग्रहण को नहीं देखा जा सकेगा।