March 7, 2026

ईडी की छापेमारी 17 घंटे बाद हुई खत्म, पीयूष बिल्डर ग्रुप से जुड़े कोलैबोरेशन की हुई जांच

Faridabad/Alive News: कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री महेंद्र प्रताप के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी गुरुवार रात करीब 11 बजे समाप्त हुई। यह कार्रवाई लगभग 17 घंटे तक चली।

पूर्व मंत्री के बेटे एवं कांग्रेस नेता विजय प्रताप ने बताया कि ईडी की पूछताछ पीयूष बिल्डर ग्रुप के साथ किए गए कोलैबोरेशन को लेकर हुई। उन्होंने बताया कि पैतृक जमीन पर पीयूष ग्रुप के साथ एक प्रोजेक्ट के लिए समझौता किया गया था, लेकिन यह प्रोजेक्ट शुरू नहीं हो सका, जिसके चलते निवेशकों का पैसा फंस गया।

ईडी की टीम ने इस प्रोजेक्ट से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज पूर्व मंत्री के आवास से जुटाए और अपने साथ ले गई। बताया जा रहा है कि पीयूष बिल्डर ग्रुप के देशभर में कई प्रोजेक्ट फंसे हुए हैं, जिनकी जांच एजेंसियों द्वारा की जा रही है।

गौरतलब है कि ईडी की टीम बृहस्पतिवार सुबह करीब 6 बजे सर्च वारंट के साथ हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके कांग्रेस नेता महेंद्र प्रताप के आवास पर पहुंची थी और दिनभर तलाशी अभियान चलाया।