September 16, 2026

गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने ली अधिकारियों की मीटिंग

Faridabad/Alive News : उपायुक्त जितेंद्र यादव ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह मनाया जाएगा। इस बार कोविड-19 के लगातार बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए गणतंत्र दिवस समारोह लेकर विचार किया जा रहा है। इसके लिए अगले कुछ दिनों तक स्थिति पर नजर रखने के उपरांत निर्णय लिया जाएगा।

उपायुक्त ने कहा कि समारोह को लेकर पिछले वर्षों की तरह सभी तैयारियां पूर्ण रखनी हैं। अगर मामले बढ़ते हैं और स्थिति में सुधार नहीं होता तो सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में सादा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। अगर स्थिति में सुधार होता है तो सेक्टर-12 हैलीपेड ग्राउंड में कोविड-19 प्रोटोकोल के दायरे में कार्यक्रम आयोजित होगा। उन्होंने इस दौरान सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह अपनी-अपनी तैयारियां पूरी रखें। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर भी अभी कोई निर्णय ‌नहीं लिया गया है।