Faridabad/Alive News: बल्लभगढ़ बस डिपो की ओर से अब महिलाओं के लिए पिंक मिनी बस का संचालन नहीं किया जा रहा है। जिससे महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पहले पिंक रंग की बस महिलाओं के लिए होती थी। जिसे देखकर महिलाएं उसमें चढ़ जाती थीं, लेकिन अब सामान्य बस को ही महिला स्पेशल बस बनाया गया है।
बल्लभगढ़ बस डिपो को साल 2009 में 9 पिंक मिनी बस मिली थीं। जिन्हें महिला स्पेशल बस के तौर पर शहर में शुरू किया गया था। करीब 3 साल पहले इन बसों को खराब घोषित कर दिया गया। जिसके बाद अब डिपो के पास मिनी पिंक बसें नहीं हैं। उसी वजह से महिला कॉलेज व स्कूल में सामान्य बसों का संचालन किया जा रहा है। ड्यूटी इंचार्ज नरेंद्र राणा कहना है कि अभी उनके पास मिनी पिंक बस नहीं हैं। अभी उनकी ओर से कॉलेज व अन्य जगहों पर सामान्य बसों को ही महिलाओं और छात्राओं के लिए चलाया जा रहा है।

