Faridabad/Alive News: थाना छांयसा दर्ज एक वाहन चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार देवेन्द्र निवासी गांव मौजपुर ने थाना छांयसा में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसने अपनी मोटरसाइकिल 28 जुलाई 2025 को गांव अटाली में मैकेनिक के पास खड़ी की थी। जहां से किसी ने उसकी मोटरसाइकिल चुरा ली। जिस संबंध में थाना छांयसा में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने कार्रवाई करते हुए सन्नी (23) व अभिषेक(21) निवासी गांव सोतई फरीदाबाद को सेक्टर-87 एरिया से गिरफ्तार किया है।
आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि दोनों नशा करने के आदी है और एक ही गांव के रहने वाले है, शौक पूरा करने के लिए मोटरसाइकिल चुराई थी।

