September 27, 2026

चाकू मारकर घायल करने के मामले में, 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार 

Faridabad/Alive News: चाकू मारकर एक व्यक्ति को घायल करने के मामले में थाना धौज की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार परवेज निवासी धौज ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि 16 मार्च की शाम करीब 5:30 बजे वह धौज बस अड्डा की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में जमसीद, आबिद, मुम्कमलि और मुस्तफा ने उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शिकायत के आधार पर थाना धौज में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि कुछ दिन पूर्व आबिद और शिकायतकर्ता के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी रंजिश के चलते आबिद ने अपने साथियों के साथ मिलकर शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की और शिकायतकर्ता पर चाकू से हमला किया।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आबिद व मुस्तफा खान निवासी गांव धौज फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।