March 7, 2026

क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 ने 2.290 किलो गांजा के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 की टीम ने 2.290 किलोग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर आगामी पूछताछ के लिए 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 31 दिसंबर को क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए रतनपाल निवासी गांव खोकसीवा, जिला पूर्णिया (बिहार), हाल निवासी न्यू कॉलोनी फरीदाबाद को रेलवे स्टेशन रोड, एनआईटी-5 के पास से काबू किया। आरोपी के कब्जे से 2.290 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। इस संबंध में थाना एनआईटी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने करीब 2 किलो 500 ग्राम गांजा आगरा से 25 हजार रुपये में खरीदा था। आरोपी फरीदाबाद रेलवे स्टेशन के बाहर चाय का ठेला लगाता है।