Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच सेक्टर 85 ने कार्रवाई करते हुए घर से 65 हजार रुपये व लैपटॉप चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से 15,500 रुपये बरामद किये है और आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर 17 निवासी एक व्यक्ति ने थाना सेक्टर 17 में दी अपनी शिकायत में बताया कि वह 8 मार्च 2025 को उसके परिवार सहित बाहर घूमने गया था, 15 मार्च को उसके पडोसी ने फोन करके बताया कि उसके घर पर चोरी हो गई है। जिस पर थाना सेक्टर 17 में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। उन्होंने आगे बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर 85 की टीम ने राकेश (25) निवासी सेक्टर 8 फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशा करने का आदी है और नशा पूर्ति करने के लिये उसने 15 मार्च को सेक्टर 17 स्थित घर में घुसकर चोरी की थी। आरोपी से 15,500 रुपये बरामद किये गये है। आरोपी पर पूर्व में चोरी व आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज है।

