Faridabad/Alive News: अपराधिक मामलों में संलिप्त आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए क्राईम ब्रांच बॉर्डर की पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि क्राईम ब्रांच बॉर्डर की पुलिस ने सैफ निवासी धौज, फरीदाबाद को बाई पास रोड नियर सेक्टर-37, फरीदाबाद के पास से काबू कर एक देसी कट्टा बरामद किया गया है। जिसके खिलाफ थाना सराय ख्वाजा, फरीदाबाद में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने देशी कट्टा किसी अंजान व्यक्ति से 3000 रूपये में दिल्ली से खरीदा था। आरोपी नशा करने का आदी है और पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड है और ऑटो चलाने का काम करता है।

