March 8, 2026

अमर शहीदों के शौर्य और बलिदान से देश को तिरंगा झंडा प्राप्त हुआ – राजेश नागर

Faridabad/Alive News: हरियाणा सरकार के मंत्री राजेश नागर ने कहा कि देश के अमर शहीदों और बलिदानियों को श्रद्धांजलि देने के लिए तिरंगा यात्रा से बढ़कर कुछ नहीं हो सकता, क्योंकि यह तिरंगा हमें उनके बलिदान की हर पल याद दिलाता है। वह आगरा चौक से पल्ला पुल तक निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा के दौरान मीडिया को संबोधित कर रहे थे।मंत्री नागर ने कहा कि तिरंगा मात्र तीन रंगों का झंडा नहीं, बल्कि देश का स्वाभिमान है। यह भारत की पहचान है, जिसे असंख्य बलिदानों के बाद प्राप्त किया गया है। इसके सम्मान को बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में तिरंगा यात्राएं आयोजित की जा रही हैं, ताकि आजादी के अमर शहीदों की याद ताजा की जा सके।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता का जश्न मनाते समय हमें उन वीरों के शौर्य और बलिदान को नहीं भूलना चाहिए, जिन्होंने देश को आजाद कराया और सीमाओं की रक्षा के लिए निरंतर सेवा कर रहे सैनिकों के योगदान को भी याद रखना चाहिए।

तिरंगा यात्रा आगरा चौक से शुरू होकर पल्ला पुल के नजदीक स्थित मंत्री के कार्यालय तक निकाली गई। इस दौरान हजारों भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक तिरंगे हाथों में लिए शामिल हुए। देशभक्ति गीतों पर युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।

इस मौके पर पार्षद सरोज शीशराम अवाना, पार्षद प्रदीप टोंगर, पार्षद लाल मिश्रा, पार्षद सीमा सुमंत चंदेल, पार्षद संजीव कुमार, मुकेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष मुकेश झा, मंडल अध्यक्ष सुधीर मेहता, अमित भारद्वाज, मंडल अध्यक्ष कृष्ण पहलवान, अजय प्रताप भड़ाना, भुवन भाकुनी, सतपाल दायमा, लोकेश बैंसला, उमेश ठाकुर, रवि नंबरदार, जीतू रेक्सवाल, सुंदर कसाना, अजब चंदीला, भूपेंद्र शर्मा, भूपेंद्र चौधरी, ग्रीवेंस मेंबर देवेंद्र अग्रवाल, उत्कर्ष गर्ग, प्रदीप नंबरदार, सतीश श्रीवास्तव, सरपंच धर्म सिंह, रूपा कुमारी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।