Faridabad/Alive News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में चल रहे 11 साप्ताहिक हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के तहत आज निगम के स्पेशल ऑफिसर (सैनिटेशन) एशवीर सिंह ने शहर में सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। यह कार्रवाई निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के निर्देश पर की गई।
निरीक्षण के दौरान एशवीर सिंह ने मुझेड़ी प्रोसेसिंग प्लांट का दौरा कर वहां की कार्यप्रणाली देखी। उन्होंने वार्ड नंबर 38 में चल रहे सी एंड डी वेस्ट (निर्माण और ध्वस्तीकरण मलबा) और अन्य ठोस कचरे को उठाने के काम का भी जायजा लिया।
स्पेशल ऑफिसर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सफाई कार्यों की रफ्तार और बढ़ाई जाए और किसी भी तरह की लापरवाही न हो। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के विज़न के मुताबिक हरियाणा को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाना सभी की जिम्मेदारी है।
इस मौके पर सफाई निरीक्षक ओमप्रकाश शर्मा और ऋषि मलिक भी मौजूद रहे।

