Faridabad/Alive News: नगर निगम की एडिशनल कमिश्नर सलोनी शर्मा के मार्गदर्शन में नगर निगम फरीदाबाद द्वारा अवैध जल एवं सीवर कनेक्शन को नियमित करने के लिए विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं। जिसका उद्देश्य नागरिकों को एक ही स्थान पर सरल एवं त्वरित सुविधा प्रदान करना है, ताकि वे अपने अवैध जल व सीवर कनेक्शन को नियमों के अनुसार नियमित करा सकें। संबंधित ज़ोन व वार्ड के जूनियर इंजीनियर कैंप स्थल पर मौजूद रहेंगे और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करवाई जाएगी।
कैंपों का विवरण कुछ इस प्रकार है नाहर सिंह कॉलोनी (जाट भवन) 6 जनवरी 2026, आदर्श नगर (कम्युनिटी सेंटर) 8 जनवरी 2026 से 9 जनवरी 2026, सुभाष कॉलोनी (किसान भवन) 15 जनवरी 2026 से 16 जनवरी 2026, गौछी (गौछी बूस्टिंग) 19 जनवरी 2026 से 20 जनवरी 2026, भाटिया कॉलोनी सी-ब्लॉक (हनुमान मंदिर) 27 जनवरी 2026 से 28 जनवरी 2026 और सेक्टर-3 (बूस्टिंग स्टेशन) 29 जनवरी 2026 से 30 जनवरी 2026 को कैंप लगाए जाएगे।
निगम प्रशासन ने क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों में अपने नजदीकी कैंप में पहुंचकर जल एवं सीवर कनेक्शन को वैध कराएं और नगर निगम का सहयोग करें।

