Faridabad/Alive News : वैसे तो सरकार ने फरीदाबाद को स्मार्ट सिटी का दर्जा दिया हुआ है। शहर की स्थिति देखकर फरीदाबाद शहर कही से भी स्मार्ट सिटी नही लगता। एक तरफ प्रशासन शहर की सड़कों का सौंदर्यीकरण करने के दावे कर रहा हैं। दूसरी तरफ भारी वर्षा के साथ आंधी ने एनआईटी-5 के रेलवे रोड के डिवाइडर पर पिछले दो महीने पहले टूटी ग्रील आजतक रिपेयर नहीं की गई है। डिवाइडर की ग्रील टूटी होने के कारण आवारा पशु डिवाइडर में प्रवेश कर पेड़ पौधों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
शहर के मुख्य रास्तों पर जगह जगह सुखे पेड खड़े हैं, वह शहर के सौंदर्यीकरण में बांधा तो बन ही रहे है बल्कि इनके पास से गुजरने वाले लोगों के लिये कभी जानलेवा साबित हो सकते है।

इसके अलावा रेलवे रोड पर नीलम चौक के पास फुटपाथ पर पेड़ की टहनियां बरसात में टूट गई है और पेड़ पर लटकी हुई है जो कभी भी फुटपाथ से गुजरने वाले लोगों पर गिर सकती है। ये पेड़ की उलझी टहनी कभी भी हादसे का कारण बन सकती है। नगर निगम के संबंधित विभाग को इन टहनियों को हटाना चाहिए और डिवाइडर की टूटी ग्रील को ठीक करना चाहिए ताकि समय रहते हादसे से बचा जा सके।
क्या कहना है राहगीर का
मैं इस नीलम चौक के पास फुटपाथ से रोज गुजरता हूं और गुजरते वक्त फुटपाथ पर टूटी हुई टहनी को लगभग पिछले दो महीनों से देख रहा हूं। अब फुटपाथ से गुजरने में डर लगता है। यह टहनी कभी भी किसी भी राहगीर के ऊपर गिर सकती है और हादसे का कारण बन सकती है। प्रशासन को इस पर ध्यान देना चाहिए।
– संजय, राहगीर
एनआईटी-5 के रेलवे रोड के डिवाइडर पर टूटी हुई ग्रील न केवल शहर की सौंदर्यकरण को कम कर रही है, बल्कि इस टूटी ग्रील के कारण डिवाइडर के अंदर आवारा पशु प्रवेश कर पेड़ पौधों को नुकसान पहुंचा रहे है। और टूटी हुई ग्रील के नौकिले कोने पशुओं को घायल कर देते है। सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए खतरा भी बनी हुई है। निगम प्रशासन को इस पर संज्ञान लेना चाहिए।
– शिवम, राहगीर

