March 7, 2026

पंचकूला में 21 दिसंबर को होगा “कौन बनेगा ज्ञानरत्न” पुस्तक का लोकार्पण

Panchkula/Alive News: भारतीय संस्कृति, इतिहास और नैतिक मूल्यों पर आधारित पुस्तक “कौन बनेगा ज्ञानरत्न” का लोकार्पण समारोह 21 दिसंबर 2025 (रविवार) को पंचकूला के सेक्टर-1 स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं, हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण अत्रे और पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे।

यह पुस्तक भारतीय संस्कृति, संस्कारों, ज्ञान परंपरा और नैतिक शिक्षा को आम लोगों तक पहुंचाने का प्रयास है। “कौन बनेगा ज्ञानरत्न” पाठकों को ज्ञान बढ़ाने के साथ-साथ समाज में नैतिक मूल्यों को मजबूत करने का संदेश देती है।

समारोह में देश के कई बड़े मीडिया संस्थान और पत्रकार संगठन भाग लेंगे। इसके साथ ही वरिष्ठ पत्रकार, समाजसेवी, बुद्धिजीवी, राजनीतिक प्रतिनिधि, महिला संगठन और विभिन्न एनजीओ के प्रतिनिधि भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।