May 4, 2024

घर से करीब 300 मीटर दूर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Chandigarh/Alive News : हिसार के गांव सातरोड खास में शनिवार की सुबह करीब 6 बजे एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक गणेश शुक्रवार सुबह काम के लिए घर से निकला था और रात को भी घर नहीं लौटा था। जिसके बाद परिजनों ने गणेश की तलाश शुरू की और उसका शव घर से करीब 300 मीटर दूर गली में पड़ा हुआ मिला। वारदात स्थल पर खून नहीं मिलने पर हत्या कहीं और किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक गणेश, उसकी मां संतोष और उसका एक भांजा गणेश सातरोड खास गांव में रहते हैं। मृतक गणेश मजदूरी का काम करता था। उसका मामा गणेश शुक्रवार सुबह मजदूरी के लिए गया था लेकिन रात को वापस घर पर नहीं लौटा। उसके फोन पर संपर्क किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। सुबह उनके पड़ोसियों ने आकर सूचना दी कि गणेश का शव गली में पड़ा हुआ है। मौके पर जाकर देखा तो उसके गणेश का पूरा शव कीचड़ में सना हुआ था। आशंका है कि गणेश की किसी दूसरी जगह पर हत्या करके शव को गली में फेंका गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।