छांयसा गांव के खेतों में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीके की मोर्चरी पहुंचा दिया है।
थाना छांयसा पुलिस के मुताबिक मृतक व्यक्ति की उम्र 45 साल की बताई जा रही है। वह जलाका गांव का रहने वाला है। मृतक का शव छांयसा गांव से दाे किलोमीटर दूर एक खेत के टूवेल के पास व्यक्ति राजीव कुमार का शव संदिग्ध व्यवस्था में मिला है। राजेश के परिजनों ने बताया कि गांव जलाका से 17 जून को मोटरसाइकिल लेकर छांयसा स्थित कंपनी में अपने दाेस्ताें के साथ निकला था।
कंपनी से 2 किलोमीटर दूर एक जंगल में राजीव के दाेस्ताें ने गला घोट कर हत्या कर दी गई , जैसे ही राजीव के परिजनों काे सुचना प्राप्त हुई तो उन्होंने कल पुलिस को एफआईआर दर्ज कराई और शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके की मोर्चरी पहुंचा दिया है। पुलिस माेटरसाईकल और लापता लाेगाें की तलाश कर रही है।

