Faridabad/Alive News: एसजीएम नगर थाना क्षेत्र के अतंर्गत आने वाले दशहरा मैदान में एक अज्ञात व्यक्ति का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला है। इस व्यक्ति काे लाेगाें ने पहले भी बी. के अस्पताल परिसर में देखा गया है। शव की सूचना मिलने पर एनआईटी 3 नबंर चाैकी पुलिस माैके पर पहुंची और शव काे कब्जे में लेकर बी. के अस्पताल की माेर्चेरी में रखवा दिया है।
जिस व्यक्ति ने सबसे पहले शव काे देखा उसने बताया कि वह दशहरा मैदान में बीती रात गया तो वहां जाकर देखा की एक व्यक्ति का शव पड़ा है। मतृक व्यक्ति की उम्र 55 साल के करीब लग रही थी। प्रेमचंद ने बताया कि इस व्यक्ति को पहले भी बी.के अस्पताल में इलाज के दाैरान देखा था और यहां पर भी इधर उधर घुमता रहता था और कई महीने पहले भी समाजसेवी सतीश चाेपड़ा ने इसे बी.के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया था। बीती रात काे देखकर उसी ने पुलिस काे सूचना दी थी।
पुलिस ने सूचना मिलते ही मतृक व्यक्ति के शव को शिनाख्त के लिए बी.के अस्पताल में रखवा दिया है।

