March 7, 2026

वार्ड 26 में घटिया निर्माण सामग्री की शिकायत पर एंटी करप्शन ब्यूरो का छापा

Faridabad/Alive News: नगर निगम वार्ड 26 की नवीन नगर कॉलोनी में चल रहे निर्माण कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत के बाद शनिवार को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने छापेमारी की। ब्यूरो को सूचना मिली थी कि नगर निगम की ओर से बनाई जा रही नालियों, गलियों और अन्य विकास कार्यों में घटिया गुणवत्ता की सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है।
सूचना के आधार पर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम मौके पर पहुंची और सभी निर्माण कार्यों का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण में उपयोग की जा रही सामग्री के सैंपल भी लिए गए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।