March 15, 2026

सतयुग दर्शन ट्रस्ट का वार्षिकोत्सव हुआ संपन्न

Faridabad/Alive News: महाबीर सत्संग सभा द्वारा गठित सतयुग दर्शन ट्रस्ट (रजि.)का वार्षिक रामनवमी यज्ञ महोत्सव शनिवार को सतयुग दर्शन वसुन्धरा के प्रांगण में सम्पन्न हुआ।

लगातार चार दिन तक चले भजन, कीर्तन, यज्ञ तथा वचनों की अमृत वर्षा ने हज़ारों श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया।इस समारोह में ट्रस्ट से जुड़े देश-विदेश के विभिन्न प्रांतों से आए हज़ारों श्रद्धालु सम्मिलित थे, जिनके रहने व खाने-पीने की व्यवस्था वसुन्धरा परिसर में ही नि:शुल्क की गयी थी।

इस यज्ञ महोत्सव के समापन पर सैकड़ों असहाय जनों के सहायतार्थ वस्त्र, राशन और नगद राशि इत्यादि वितरित की गई। ट्रस्ट की मैनेजिंग ट्रस्टी रेशमा गाँधी ने बताया कि इस वर्ष रामनवमी यज्ञ-उत्सव अत्यन्त प्रेममय वातावरण में भली-भांति सम्पन्न हुआ।