Faridabad/Alive News: पुलिस ने विभिन्न विद्यालयों में छात्र पुलिस कैडेट (एसपीसी) कार्यक्रम के अंतर्गत प्रभावशाली कक्षाओं का आयोजन किया। इन कक्षाओं का उद्देश्य एसपीसी कैडेट्स में अनुशासन, नेतृत्व, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं राष्ट्रभक्ति की भावना को विकसित करना है।
अरावली पब्लिक स्कूल, सेक्टर-85
मास्टर ट्रेनर मुख्य सिपाही सुनील ने एसपीसी कैडेट्स को पुलिस की संरचना एवं नए आपराधिक कानूनों की जानकारी दी गई, जिससे छात्र-छात्राओं को देश की कानून व्यवस्था को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिली।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, फतेहपुर चंदेला
मास्टर ट्रेनर “ट्रैफिक ताऊ” वीरेंद्र सिंह ने सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरूकता सत्र लिया गया, जिसमें छात्रों को यातायात नियमों के पालन की अनिवार्यता बताई गई।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, एन.आई.टी.-1 (तिकोना पार्क)
मास्टर ट्रेनर स.उप.नि. अशोक कुमार ने कैडेट्स को आउटडोर ट्रेनिंग देते हुए शारीरिक विकास के लिए ड्रिल अभ्यास (सावधान, विश्राम, सल्यूट, मोड़ आदि) करवाया गया।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, इंदिरा नगर
स.उप.नि. सुरेंद्र, एसपीसी समन्वयक सिंह ने विद्यार्थियों को नशा मुक्ति अभियान, महिला सुरक्षा, तथा साइबर अपराध से बचाव जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई और बच्चों को इन विषयों पर सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया।

