July 8, 2026

नाबालिग को बहला फुसलाकर साथ ले जाने वाले एक आराेपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : नाबालिग को बहला फुसलाकर साथ ले जाने और उसके साथ गलत काम करने के मामले में एक आरोपी काे थाना सराय ख्वाजा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी व नाबालिग लड़की एक ही स्कूल में पढते थे। फिर इसने नाबालिग को बातों में फसाया और उसको अपने साथ अपने गांव ले गया। जिसके बाद इसने नाबालिग के साथ गलत काम किया। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना सराय ख्वाजा में एक व्यक्ति ने शिकायत दी जिसमें उसने बताया कि उसकी नाबालिग लड़की 21 अक्तूबर 2024 को बिना कुछ बताये घर से चली गई है। जिस शिकायत पर थाना सराय ख्वाजा में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

थाना सराय ख्वाजा की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अमन कुमार निवासी गोड़ा समोरा, चम्पारण, बिहार को गिरफ्तार किया है।