March 7, 2026

शीत लहर को लेकर प्रशासन की अपील, आवश्यक होने पर ही करें यात्रा

Faridabad/Alive News: जिले में जारी शीत लहर को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। उपायुक्त आयुष सिन्हा ने नागरिकों को सलाह दी है कि अत्यंत आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें और यात्रा करें। उन्होंने कहा कि ठंड के इस दौर में यथासंभव घर के अंदर ही रहें तथा अखबारों और अन्य प्रचार माध्यमों के जरिए मौसम से जुड़ी जानकारी नियमित रूप से लेते रहें।
उपायुक्त ने बुजुर्गों और बच्चों की विशेष देखभाल करने पर जोर दिया। साथ ही, ऐसे पड़ोसी जो अकेले रहते हैं, विशेषकर बुजुर्गों का हाल-चाल पूछते रहने की भी अपील की गई है। ठंड से बचाव के लिए एक परत के कपड़ों के बजाय ढीली फिटिंग वाले परतदार हल्के कपड़े पहनने, बाहर हवा-रोधी सूती आवरण और अंदर गर्म ऊनी कपड़े इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। इसके अलावा शरीर की गर्मी बनाए रखने के लिए टोपी और जलरोधी जूतों के प्रयोग पर भी बल दिया गया।
उन्होंने कहा कि गर्म तरल पदार्थों का नियमित सेवन करें, जिससे शरीर की गर्मी बनी रहे। साथ ही, शरीर में उष्मा का संतुलन बनाए रखने के लिए पौष्टिक आहार लें और निर्जलीकरण से बचें। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि ठंड के मौसम में शराब आदि का सेवन न करें, क्योंकि इससे स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता