March 12, 2026

प्रशासन ने नहीं सुनी आवाज, एसोसिएशन ने खुद ही बदल दी पार्क की तस्वीर

Faridabad/Alive News: रेजिडेंट वैलफेयर एसोसिएशन एम ब्लाक 5 नम्बर ने अपने पार्क की देखभाल का जिम्मा लेते हुए पार्क की काया पल्ट कर दी है। एसोसिएशन के प्रधान तेजिन्द्र खरबंदा ने बताया कि फरीदाबाद की स्थापना के बाद से ही एम ब्लाक पार्क की हालत बहुद दयनीय थी। प्रशासन को इसके बारे में कई बार अवगत करवाया गया है लेकिन प्रशासन ने इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया।

उसके बाद वैलफेयर एसोसिएशन ने अपने ब्लाक के निवासियों के सहयोग से पैसा इक्क्ठा करके पार्क को सुन्दर बनाने का जिम्मा ऊठाया और आज पार्क में सुन्दर घास, कई नये नये सुन्दर प्लांटस लगाये गये हैं। पार्क की चारदिवारी भी पेंटस की गई है। पार्क में अपने पैसों से नये बैंच भी लगवाये गये हैं और पेंट भी किया गया है इसके साथ बच्चों के खेलने के लिये स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स भी बनवाया गया है। पूरे समय के लिये पार्क की देखभाल के लिये माली भी रखा गया है ।

प्रधान तेजिन्द्र खरबंदा ने बताया कि ब्लाक निवासियों के सहयोग से वैलफेयर ऐसोसिएशन ने पार्क को इतना सुन्दर बना दिया है कि दुसरे ब्लाक के लोग आकर भी देखते हैं और पार्क की सुन्दरता के लिये वैलफेयर एसोसिएशन की तारीफ करते नहीं थकते उन्होने कहा कि हमारी कोशिश इस पार्क को शहर में एक मिसाल बनाने की है। जिससे लोगों को प्ररेणा मिले कि शासन प्रशासन मदद न भी करें तो अपने हौसलों से कुछ भी किया जा सकता है।एसोसिएशन के पदाधिकारी प्रधान तेजिन्द्र खरबंदा , वरिष्ट उप प्रधान राजेश नागपाल व सतीश नागपाल, उप प्रधान करन गेरा व अशोक दिवान , महासचिव योगेश खन्ना, सचिव हरभंजन सिहं व अन्य सदस्यों ने इसमे सहयोग किया ।