August 23, 2026

हरियाणा: बीते 24 घंटे में आए 12,286 नए मामले, 163 मरीजों की मौत

Chandigarh/Alive News: प्रदेश में बीते दिनों से मरीजों की तुलना में ठीक होने वाले संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। यह एक अच्छी खबर है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में 12,286 नए मामले सामने आये है और 16,041 संक्रमित ठीक होकर घर लौटे है। वहीं 163 लोगों की से मौत हुई है। गुरुवार को कोविड सकारात्मकता दर 17.85 रही। प्रदेश में 8.24 प्रतिशत की दर से लोग संक्रमित हो रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक 65,141 लोगों के नमूने रविवार को कोरोना की जांच के लिए एकत्रित किए गए है। 1508 संक्रमितों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इनमें से 1224 ऑक्सीजन और 284 वेंटिलेटर पर हैं। 1,03,140 सक्रिय मरीज अभी भी प्रदेश में हैं। गुरुग्राम में 2159, फरीदाबाद में 1091, सोनीपत में 641, हिसार में 1166, अंबाला में 357, करनाल में 521, पानीपत में 623, रोहतक में 640, रेवाड़ी 173, पंचकूला में 291, कुरुक्षेत्र में 211, यमुनानगर 369, सिरसा में 1350, महेंद्रगढ़ में 560, भिवानी में 355, झज्जर में 418, पलवल में 202, फतेहाबाद में 401, कैथल में 116, जींद में 416, नूंह में 92, चरखी दादरी में 114 नए मामले मिले हैं।

वहीं अगर मौतों की बात करें तो गुरुग्राम में 17, फरीदाबाद में 8, सोनीपत में 2, हिसार में 14, अंबाला में 6, करनाल में 15, पानीपत में 8, रोहतक में 17, पंचकूला में 5, कुरुक्षेत्र में 5, यमुनानगर में 7, सिरसा में 6, महेंद्रगढ़ में 6, भिवानी में 12, झज्जर में 8, पलवल में 2, फतेहाबाद में 3, कैथल में 8, जींद में 8, नूंह में 3, चरखी दादरी में 3 संक्रमितों की मौत हुई है।