May 18, 2024

हत्या के आरोप में 21 साल से फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : हत्या की कोशिश व अवैध हथियार के आरोप में 21 वर्षों से फरार चल रहे आरोपी गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सुभाष फरीदाबाद के गांव करौली का तथा वर्तमान में बल्लभगढ़ की तिरखा कॉलोनी में रहता है। आरोपी ने थाना छायंसा के क्षेत्र में वर्ष 1995 में एमएलए शारदा रानी के फार्म हाउस में काम करने वाले कर्मचारियों से लड़ाई झगड़ा कर एक कर्मचारी को कंधे में गोली मारी थी। जिस वारदात का मुकदमा थाना छायंसा में हत्या की कोशिश व अवैध हथियार की धाराओं में दर्ज है। आरोपी मामले में 21 वर्ष से फरार चल रहा था। आरोपी को पी.ओ.स्टाफ टीम ने अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना पर बल्लभगढ़ की तिरखा कॉलोनी से गिरफ्तार किया है।

आरोपी और आरोपी की पत्नी अंगूरी के साथ 5 आरोपी पहले मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं। जो माननीय अदालत से जमानत पर आने के बाद आरोपी व उसकी पत्नी अदालत में पेश नहीं हुए।