October 27, 2026

अवैध नशा तस्करी मामले में एक को धरा

Faridabad/Alive News : क्राइम ब्रांच की टीम ने अवैध नशा तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी तिलक गांव सरूरपुर का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ थाना मुजेसर में अवैध नशा तस्करी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।