March 8, 2026

सोशल मिडिया पर धमकी व गाली गलौच करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : सोशल मिडिया पर धमकी व गाली गलौच करने वाला आरोपी काे गिरफ्तार किया आरोपी और लडकी की बातचीत PUBG खेलते वक्त हुई थी। जिसके बाद इन्होंने अपने सोशन मिडिया डिटेल व फोन नम्बर शेयर किए और फिर इनकी आपस में किसी बात को लेकर अनबन हो गई। जिसके बाद आरोपी ने लडकी को परेशान करना शुरू कर दिया। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना सैंट्रल में एक लडकी ने शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि एक लडके द्वारा उसे लगातार सोशल मिडिया व कॉल पर धमकी और गाली गलौच किया जा रहा है और वह उसके फोन नम्बर को वायरल करने की धमकी भी दे रहा। जिस शिकायत पर साइबर थाना सैंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।

साइबर थाना सैंट्रल की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोहंग कुमार निवासी हरिओम नगर कॉलेज रोड, नडियाड खेडा, गुजरात को गिरफ्तार किया गया है।