March 8, 2026

वेटर की हत्या मामले में हथियार उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस अपराधियों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी सिलसिले में अपराध शाखा DLF की टीम ने वर्ष 2024 में हुए वेटर की हत्या के मामले में हथियार उपलब्ध कराने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 13 दिसंबर 2024 को सैनिक कॉलोनी में वेटर मुबारिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में मृतक के चाचा इमरान, निवासी बड़खल, की शिकायत पर थाना डबुआ में हत्या का मामला दर्ज किया गया था।

जांच के दौरान अपराध शाखा DLF ने मुकुल (22), निवासी अलीगढ़, उत्तर प्रदेश को पकड़ा। पूछताछ में पता चला कि मुकुल ने वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्टल पंकज को दी थी। बाद में पंकज ने यह पिस्टल अपने साथी मोहित को दी, जिसने मुबारिक को गोली मारी थी। इस मामले में मुख्य आरोपी मोहित और अन्य दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

मुकुल को आगे की जांच के लिए एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।