March 8, 2026

झगड़े के दौरान फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 3 दिन की पुलिस रिमांड

Faridabad/Alive News: सूरजकुंड रोड स्थित एक शादी कार्यक्रम में झगड़े और फायरिंग के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

मीठापुर निवासी अरुण ने शिकायत दी थी कि उसकी महेश अवाना से पुरानी रंजिश चल रही है। 28 फरवरी को वह अपने बेटों के साथ खलासा गार्डन, सूरजकुंड रोड पर एक शादी में गया था। वहीं पार्किंग स्थल पर कुछ लड़कों ने उसके बेटे पर हमला किया और एक युवक ने पिस्तौल से फायर कर दिया। इस घटना पर थाना सूरजकुंड में मामला दर्ज किया गया।

जांच के दौरान अपराध शाखा सेक्टर-85 की पुलिस ने अमन अवाना (34), निवासी गांव मीठापुर, दिल्ली को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि दोनों परिवारों में पहले से आपसी रंजिश थी और शादी समारोह में विवाद के दौरान आरोपी ने गोली चलाई।

आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।