September 7, 2026

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ गलत काम करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना डबुआ क्षेत्र के डबुआ कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 12 मई को उसकी नाबालिग बेटी अचानक घर से लापता हो गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले में अरमान सैफी (24), निवासी बाबा नगर ओल्ड फरीदाबाद, वर्तमान पता अकबरपुर माजरा (दिल्ली), को गिरफ्तार किया गया है। जांच में सामने आया कि अरमान नाबालिग को अपने साथ करनाल ले गया, जहां उसने उसके साथ गलत काम किया। बाद में जब पुलिस करनाल पहुंची तो आरोपी लड़की को छोड़कर वहां से फरार हो गया था।

पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।