March 7, 2026

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद

Faridabad/Alive News: थाना सेक्टर-58 पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और गलत काम करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने लड़की को भी सुरक्षित बरामद कर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, राजीव कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि 19 नवंबर को उसकी नाबालिग बेटी दोपहर में घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। शिकायत पर थाना सेक्टर-58 में मामला दर्ज किया गया।

जांच के दौरान, पुलिस ने आरोपी राहुल, निवासी खम्हेला जिला कानपुर, हाल दयालबाग सूरजकुंड, को उसके गांव से गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी पीड़िता की मां के साथ काम करता था और लड़की अपनी मां के लिए खाना देने आती थी। इसी दौरान आरोपी ने उसे बहलाया और अपने गांव ले गया, जहां उसने नाबालिग के साथ गलत काम किया।

पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।