March 10, 2026

टेलिग्राम टास्क के माध्यम से ठगी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: टेलिग्राम टास्क के नाम पर ठगी करने वाले एक आरोपी को साईबर थाना सेंट्रल की पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी को अदालत में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

सेक्टर 37 निवासी एक महिला ने दी अपनी शिकायत में बताया कि 22 जून 2024 को उससे टेलीग्राम पर एक मैसेज आया जिसमे उसे गूगल मैप के जरिए होटल की 5 स्टार रेटिंग बढाने का टास्क दिया गया था तथा एक रिव्यू के बदले में 50 रुपये दिए गए। जिसके बाद उसे प्रीपेड टास्क दिया गया जिसमे 1000 रुपये लगाने पर 1300 रुपये प्राप्त हुए। इस प्रकार शिकायतकर्ता ने विभिन्न ट्रांजेक्सन के जरिए प्रीपेड टास्क के रुप में कुल 3,21,000 रूपये लगाए। जिसके बाद कोई भी पैसा शिकायतकर्ता को वापिस नहीं दिया गया।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश जिला भिंड गाँव हरपुरा निवासी यशपाल (उम्र 25) को गिरफ्तार किया है।

पुलिस पुछताछ में आरोपी यशपाल ने बताया कि वह अपनी दोस्त काजल का खाता आगे ठगो को टेलीग्राम के जरिए दे दिया था। आरोपी नौवीं पास है व भाडे पर ट्रैक्टर चलाता है। उसके खाते में ठगी के कुल 1,24,000 रुपये आए थे।