June 28, 2026

क्राईंम ब्रांच सेक्टर 30 ने मोटरसाईकिल चाेर को धरा

Faridabad/Alive News : क्राईंम ब्रांच सेक्टर 30 की पुलिस ने एक आराेपी काे मोटरसाईकिल सहित गिरफ्तार किया। आरोपी नशा करने का आदी है व नशा पुर्ति के लिए उसने यह मोटरसाईकिल चुराई थी। जिस पर पहले भी 4 मामले चोरी के दर्ज है। जिसको अदालत मे पेश कर जेल भेजा गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया की पुलिस चौकी पर्वतीय कालोनी में सुदीप निवासी पर्वतीय कालोनी फरीदाबाद ने दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि 27 जून को सुबह समय करीब 11.30 बजे कोई नामपता नामालुम व्यक्ति उसकी मोटरसाइकिल चुरा ले गया। जिस संबंध में थाना सारन मे चोरी से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फहीम (उम्र20) निवासी गांव धौज को आगरा कैनाल रोड से मोटरसाईकिल सहित गिरफ्तार किया है।