Faridabad/Alive News: अपराध शाखा सेक्टर-85 पुलिस ने घर में हुई चोरी के मामले में चोरी का सामान खरीदने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है।
एस.जी.एम. नगर निवासी कुलदीप ने शिकायत दी थी कि 16 सितम्बर को वह काम से बाहर गया हुआ था। 17 सितम्बर को पड़ोसी ने सूचना दी कि उसके घर का दरवाजा खुला हुआ है। जब वह घर पहुंचा तो पाया कि नकदी और आभूषण चोरी हो चुके हैं। इस पर थाना एस.जी.एम. नगर में मामला दर्ज किया गया।
जांच के दौरान पुलिस ने शिवम (21) निवासी नकलपुर, जिला मेवात (वर्तमान पता – बड़खल, फरीदाबाद) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि शिवम ने चोरी किए गए आभूषण खरीदे थे। अदालत में पेश करने के बाद आरोपी को दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
इससे पहले इस मामले में चार चोरों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

