March 29, 2024

गांव अनंगपुर में पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी फरार

Faridabad/Alive News : गांव अनंगपुर में शराब माफ़िया को पकड़ने गई पुलिस पर आरोपी के परिजनों ने हमला कर दिया था और आरोपी को छुड़वाने में कामयाब भी हो गए थे। इस घटना में थाना सूरजकुंड थाना प्रभारी सहित चार पुलिस कर्मी घायल हो गए थे। कार्यवाही के डर से सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए हैं। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए थाना पुलिस सहित क्राइम ब्रांच की तीन टीमों को लगाया है।

मिली जानकारी के अनुसार इतना ही नहीं आरोपियों के घर के आसपास भी पुलिस के जवान सादी वर्दी में उनकी तलाश कर रहे हैं। अभी तक कोई आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा है। आशंका है कि आरोपी अपने रिश्तेदारों के यहां जाकर छिप गए हैं। उधर, घायल जवानों को अस्पताल से छुट्टी शनिवार को ही मिल गई थी। हालांकि, सभी जवान थाने में अपनी ड्यूटी पर लौट आए हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा