March 8, 2026

फुट ओवर ब्रिज पर महिला से छेड़छाड़ करने पर भीड़ ने आरोपी को पीटा

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद सेक्टर-17 थाना इलाके में ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन की ओर से फुट ओवर ब्रिज पर महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि आरोपी ने पीछे से आकर उसे जकड़ लिया और कपड़े फाड़ने व उतारने का प्रयास किया। महिला ने शोर मचाया तो भीड़ जमा हो गई और आरोपी को पकड़कर पीटा, बाद में पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस को ये शिकायत खेड़ीपुल थाना इलाके की रहने वाली महिला ने दी है। महिला का कहना है कि शुक्रवार शाम वो अपने परिचित को छोड़कर वापस लौट रही थी। बल्लभगढ़ की ओर से वो पैदल आई और ओल्ड रेलवे फरीदाबाद स्टेशन के पास बने फुट ओवर ब्रिज पर जाने लगी। शाम लगभग साढ़े 7 बजे का समय था। महिला ने 4-5 सीढि़यां ही चढ़ी थी कि किसी ने पीछे से आकर उसे जकड़ लिया। आरोपी ने महिला के कपड़े उतारने व खींचने का प्रयास किया। महिला को जकड़े हुए ही वो फुट ओवर ब्रिज से नीचे खींचने लगा। इसी दौरान महिला ने बचने के लिए शोर मचाया तो आस-पास के लोग इकट्ठे हुए। लोगों ने आरोपी को पकड़कर पीटा। 

पुलिस ने कार्यवाहि करते हुए सेक्टर-17 थाना में एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी विशाल (उम्र 25) संत नगर इलाके का रहने वाला है।