April 24, 2025

नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को थाना सारन पुलिस ने किया गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी को थाना सारन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी शिकायतकर्ता की रिश्तेदारी में आता है। पुलिस आरोपी से पुछताछ कर और अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।

थाना सारन में नंगला एन्कलेव पार्ट-2, फरीदाबाद की रहने वाली एक महिला ने दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसकी नाबालिग बेटी के साथ एक लड़के ने दुष्कर्म किया है। जिसकी शिकायत पर पुलिस थाना सारन में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना सारन की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी जीतू निवासी पैगांव जिला मथुरा, उतर प्रदेश को पैगांव से गिरफ्तार किया है।

शिकायतकर्ता का मटके बनाने का काम है और जब काम ज्यादा होता था तब आरोपी को काम के लिये बुलाते थे। इस दौरान जब नाबालिग के परिजन काम से घर के बाहर जाते तब वह नाबालिग से दुष्कर्म करता था। आरोपी शिकायतकर्ता की रिश्तेदारी में है।