March 8, 2026

वाहन चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक चोर को गिरफ्तार कर चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। यह कार्रवाई अपराध शाखा AVTS-2 की टीम ने थाना खेड़ी पुल क्षेत्र में की।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, मवई निवासी हिमांशु ने थाना खेड़ी पुल में शिकायत दी थी कि उसने अपनी मोटरसाइकिल घर के बाहर खड़ी की थी, जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान अपराध शाखा AVTS-2 की टीम ने आरोपी अंकुश निवासी धीरज नगर, फरीदाबाद को खेड़ीपुल नहर के पास से चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की जरूरत पूरी करने के लिए उसने मोटरसाइकिल चोरी की थी। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।